Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ममता ने केंद्रीय फंड को पार्टी के काम के लिए इस्तेमाल कियाः धर्मेंद्र प्रधान

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताया

07 Apr 2026

ममता ने केंद्रीय फंड को पार्टी के काम के लिए इस्तेमाल कियाः धर्मेंद्र प्रधान

कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और कल्याण योजनाओं के लिए दिए गए धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गिरावट का भी दावा किया।
धर्मेंद्र प्रधान ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के लिए दिए गए केंद्रीय धन को कथित रूप से पार्टी गतिविधियों में लगाया गया। उन्होंने कहा, “बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है।”
प्रधान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार के साथ-साथ वाम मोर्चा के लंबे शासनकाल को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान हस्तियों की विरासत वाले राज्य की स्थिति अब चिंताजनक हो गई है।
हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताया। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के तहत राज्य के लगभग दो लाख करोड़ रुपये रोक रखे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया और कहा कि यह प्रक्रिया या तो ठप हो गई है या भ्रष्टाचार से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव का मुख्य मुद्दा भयमुक्त बंगाल, रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा होगा। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 04 मई को होगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने केंद्रीय फंड को पार्टी के काम के लिए इस्तेमाल किया
हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News